सोमवार, अप्रैल 13, 2009

कांग्रेस के बारे में कुछ नई जानकारी

कक्षा आठ या नौ में इतिहास की किताब में कांग्रेस के गठन के बारे में बताया था कि श्री एलन ऑक्‍तावियन ह्यूम ने 1885 में कांग्रेस का गठन किया।

नरेन्‍द्र मोदी ने कांग्रेस को 125 साल की बुढि़या क्‍या बोला, कांग्रेसी हत्‍थे से उखड़ गए। अब जिसकी पैदाइश के बारे में इतिहास की किताबों में पढ़ाया जाए, मेरी समझ से तो वो बुज़ुर्गों की श्रेण्‍ाी में ही आएगी। खैर छोडि़ये, चुनावों का मौसम है, इसमें तो यह सब चलता ही रहेगा। वैसे भी होली और चुनावी मौसम में सारे झूठ, सच।

अब वो जिसके कारण य‍ह पोस्‍ट लिखी गई ---

भारत को आज़ादी दिलाने में किसी पार्टी का योगदान है तो वो केवल कांग्रेस। कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने भारत को आज़ाद कराया। गांधी, नेहरु, पटेल सब कांग्रेस के ही थे।आज़ादी की लड़ाई के सारे बड़े नेताओं ने कांग्रेस के झण्‍डे के नीचे की भारत से अंग्रेज़ो को बाहर खेदेड़ा।

1947 ही नहीं बल्कि आज़ादी की पहली जंग भी कांग्रेस के नेत़त्‍व में ही लड़ी गई। झांसी की रानी लक्ष्‍मी बाई, तात्‍या टोपे ने भी और आखिरी मुगल ज़फ़र .......... उसके बाद सब सन्‍नाटा हो गया।

यह सब मैं नहीं कह रहा। यह तो कुछ दिन पहले घर के सामने हो रही कांग्रेस की चुनावी सभा में कोई श्री कांग्रेसी ही बोल रहे थे। मैं तो केवल सुन ही पाया। दर्शनलाभ भी नहीं मिला। जबतक दर्शनलाभ करने जाता तबतक लोगों ने वक्‍ता को माइक से दूर खींच लिया था या बिजली बंद कर दी थी पता नहीं पर जाते-जाते वो श्री कांग्रेसी ऐसा ज्ञान दे गए जो पूरे स्‍कूली जीवन की इतिहास की किताबों में न मिला।

जय कांग्रेस, जय भारत के नेता और जय लोकतंत्र

ऐसे में श्री शरद जोशी का वो व्‍यंग्‍य लेख याद आता है जिसमें उन्‍होने घोषणा की थी कि भारत में जो कुछ है वाे एक दिन कांग्रेस हो जाएगा। मेरे पास शायद उसकी टेप है जन्ल्‍द ही पोस्‍ट करता हूँ।

 

11 टिप्‍पणियॉं:

बलराम अग्रवाल ने कहा…

नरेन्द्र मोदी की सोच के अनुसार चलें तो देश का नेतृत्व हर बार उस पार्टी को करना चाहिए जो उदय या गठन की दृष्टि से सर्वाधिक युवा हो। बूढ़ी पार्टियों को शासन से और पीढ़ियों को घर से बेदखल रखा जाए।
दूसरी ओर प्रियंका का बयान--क्या मैं बूढ़ी लगती हूँ?
मैडम,क्या आप 'काँग्रेस' हैं? कृपा करके यह मुगालता न पालिए। 'इंदिरा इज इंडिया एण्ड इंडिया इस इंदिरा' कहने वाले चापलूसों से उस लौह-महिला का, काँग्रेस का और देश का कितना अहित किया था आप देख ही रही हैं।
और भाई बुधकरजी, 'श्री कांग्रेसी' 'भाजपा/कांग्रेस/सपा/बसपा/माकपा केसरी' दिग्गजों से यह देश पटा पड़ा है। कोई न कोई मिल ही जाएगा, यकीन मानें।

jitendra ने कहा…

congress ki umra bata kar ....
senior citizen reservation ki yaad mat dilaiye sabhi congressi khush ho jayenge

अनुनाद सिंह ने कहा…

भैया सही लिखा है। जरा इन गली छाप कांग्रेसियों आधे गुलामों) को यह भी बता दीजिये -

* गदर पार्टी ने हिन्दुस्तान में विद्रोह की पूरी योजना बनायी थी जो दुर्भाग्य से असफल हो गयी।

* भगत सिंह कांग्रेस के नहीं थे।

* वीर सावरकर ने लंदन से लेकर हिन्दुस्तान तक अंग्रेजों के नाक में दम कर दिया था।

*आजाद हिन्द फौज के नायक सुभास चन्द्र बोस को कांग्रेस ने पसन्द नहीं किया।

* १९४६ में जलसेना विद्रोह में कोई कांग्रेसी नहीं था।

अंग्रेज भारत से कांग्रेस के कारण नहीं गये - द्वितीय विश्वयुद्ध के कारण उन्हे जाना पड़ा। जिसका कारण जापान और जर्मनी थे।

प्रथम-विश्वयुद्ध में कांग्रेस ने अंग्रेजोंका साथ दिया था।

अजित वडनेरकर ने कहा…

दूसरी मंजिल से तान के जूता मारते उसके मुंह पर...

चौहान ने कहा…

कांग्रेस का इस देश का योगदान
1. पाकिस्तान टुटा
2. काश्मीर टुटा
4. बाग्लादेश टुटा
3. कश्मीर का आंतकवाद
4. पंजाव का आंतकवाद
5. नक्सलवाद
6. अलगाववाद
7. भरष्टाचार
8. भुखमरी
9. बेरोजगारी
10. जिहादी आंतकवाद

सभी को मिला दे तो स्लमडाग और जय हो

परमजीत सिहँ बाली ने कहा…

यदि कांग्रेस सिर्फ नेहरू खानदान है तो जय हो कांग्रेसी नेताओं की।.........;))

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा…

DEKHA JAAYE TO CONGRESS HAMESHA SE CHAPLOOSON KI PARTY RAHI HAI.
YE TO BHALAA HO KI WE YAHIN TAK SEEMIT HAIN, PATAA NAHIN KAL KO KAH DE KI DESH KI KHOJ BHI CONGRESS NE KI THI.

राजा कुमारेन्द्र सिंह सेंगर ने कहा…

DEKHA JAAYE TO CONGRESS HAMESHA SE CHAPLOOSON KI PARTY RAHI HAI.
YE TO BHALAA HO KI WE YAHIN TAK SEEMIT HAIN, PATAA NAHIN KAL KO KAH DE KI DESH KI KHOJ BHI CONGRESS NE KI THI.

Vishesh ने कहा…
इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.
Vishesh ने कहा…

Hope Congress will stop the Politics of Minority (Actually Minority word is not suitable for Muslims presntly because they are not very few now and day by day increasing faster than any other community) & in the name of Reservation Policy in everywhere in the name of Casticism.
This disappoints lot that Congress get the votes against this worst policy of special love towards Minority and Reservation Policy.

Why a Poor General caste can’t get same reservation & love. I think because congress needs vote …Its very simple answer.

No need of History, just need honest politics and which is not given by Congress after showing special Muslim love and Special Dalit Votes.

If congress stop all this nonsense Reservation policies & Minority Love, I will surely love this party and will start voting. I don’t know why not Young People pressure Congress to make same politics for all.

Ashish ने कहा…

अगर कांग्रेस इतनी बुरी है तो फिर आप जैसे समझदार लोग क्यों उसे जीतकर सत्ता में आने देते हो....! मैं छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले से हूँ, जहाँ से कांग्रेस को एक मात्र सीट मिली से... और वो भी इसलिए क्योंकि उम्मीदवार ही ऐसा था... बात पार्टी की नहीं है बात वक्तित्व की है...