बुधवार, जनवरी 07, 2009

पंचांग 2009 - व्रत त्‍यौहार

2009 आप सबको शुभ हो।

 

पिछले  वर्ष अप्रैल-मई में वेबदुनिया पर घूमते हुए मेरे को वर्ष भर के व्रत-त्‍यौहारों की  एक सूची मिली थी।

मैंने चिरकालीन भारतीय साधन 'जुगाड़' का उपयोग करते हुए उसे अपने और अपने परिजनों-मित्रों के बीच कैलेण्‍डर रूप में साझा कर लिया था।  गूगल कैलेण्‍डर पर उसे अपलोड करके मोजि़ला सनबर्ड के माध्‍यम से उसका उपयोग करता था। 

 

एक मित्र ने नए वर्ष की बधाई देते हुए 2009 के पंचांग की मांग की, तो फिर से जुगाड़ किया। सोचा की इस बार आप सब से भी यह साझा कर लूँ। 

 

मैंने सिर्फ जानकारी को प्रस्‍तुत करने का रूप बदला है। जानकारी का स्रोत वेबदुनिया है। मूल तालिका यहॉं उपलब्‍ध है।

 

2009  पंचांग के लिए आप इनमें से अपनी सुविधानुसार किसी भी लिं‍क का उपयोग कर सकते है।

 

यह कैलेण्‍डर 'पब्लिक' है माने सबके लिए खुला है इसलिए इस लिंक को आप किसी को भी भेज सकते हैं।

 

एमएस आउटलुक, सनबर्ड या ऐसी किसी एप्लिकेशन में इसे जोड़ भी सकते हैं।


 

3 टिप्‍पणियॉं:

बेनामी ने कहा…

Apka bahut bahut danyawad jo apne ise ek systematic way me prastut kiya hai, kyuki pahle bhi mujhe jab kabhi ghar ke kisi jarurat par aisi koi informaion net se leni hoti thi to bade se unmaneged si informatin milti thi ......... ThanX

Unknown ने कहा…

आप इस्‍तमाल करें। आपके काम का है। पसंद आया। शूक्रिया।

अजित वडनेरकर ने कहा…

आप कई दिनों से नीदरलैंड में हैं।
ब्लागजगत के लिए आप कुछ माइक्रोब्लागिंग ही करिये चाय चिंतन में....दो चार लाइनों की एक पोस्ट।