बचपन से डैडी कों फोटोग्राफी करते देख रहे हैं इसलिए फोटोग्राफी ने छुटपन से ही आकर्षित किया है। आज के इस डिजिटल युग में फोटोग्राफी काफी सस्ती हो गई है। हॉं शुरुआती खर्चा ज़रुर है कैमरा लेने का पर उसके बाद तो चाहे जितनी तस्वीरें लिजिए, फिल्म खत्म होने की कोई चिन्ता नहीं। साथ ही फिल्म धुलवाने और फोटो बनवाने का झंझट भी खत्म। जो तस्वीर पसंद ना आए हाथों-हाथ डिलीट कर दीजिए।
पहचानिए ज़रा। बिल्कुल सही पहचाना। यह वही जॉनसन इअर बड्स हैं।

यह सारी और कुछ और तस्वीरें आप फ्लिकर पर मेरे पन्ने पर देख सकते और चाहे तो वहॉं भी टिपिया सकते हैं। तस्वीरों के बारे में तकनीकी जानकारी भी आपको वहीं मिल जाएगी।
मुद्दे कि बात यह कि मैंने भी एक कैमरा ले लिया है कुछ दिनों पहले। चूंकि कैमरा लेने के बाद नया-नया शौक है तो घर के कुर्सी मेज सोफा टेबल कप प्लेट बाल्टी और जो कुछ भी मिल सका सबकी फोटो ले डाली है।
उनमें से कुछ फोटो यहॉं पोस्ट कर रहा हूँ। देखें कैसी लगती हैं आपको। टिप्पणी किजिएगा।
कोशिश करें इसे पहचानना भी मुश्किल नहीं।
यह सारी और कुछ और तस्वीरें आप फ्लिकर पर मेरे पन्ने पर देख सकते और चाहे तो वहॉं भी टिपिया सकते हैं। तस्वीरों के बारे में तकनीकी जानकारी भी आपको वहीं मिल जाएगी।